भरण-पोषण राशि न देने पर पति की संपत्ति कुर्क
पीलीभीत, मई 16 -- जहानाबाद। भरण-पोषण की धनराशि का भुगतान न करने पर न्यायालय ने पति की संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने के आदेश दिए। शुक्रवार 16 मई को न्यायालय के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम गांव पहुंची और नीलामी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन कोई खरीदार सामने न आने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। अब मामले में अगली तिथि पर दोबारा नीलामी प्रक्रिया कराई जाएगी। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरोरा निवासी जगदीश की पुत्री माया ने गांव के ही करण के पुत्र गजेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआती समय में दोनों साथ रहे, लेकिन कुछ समय बाद आपसी विवाद बढ़ने लगे और माया ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी। इसी बीच गजेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद माया ने न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद माया के पक्ष में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.