आरा, जून 1 -- पीरो, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित शिविर में भरण पोषण नहीं होने से परेशान तरारी थाना क्षेत्र के धनगांवा निवासी स्व नथुनी सिंह के पुत्र शिवपरसन सिंह ने गुहार लगायी। शिवपरसन सिंह के अनुसार उनके बेटे भरण पोषण से कतरा रहे हैं और दोनों वक्त खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सुरमाना निवासी शिवपरसन सिंह की शिकायत सुनने के बाद उनके बेटों को नोटिस कर बुलाया है। इसी प्रकार भूमि विवाद को लेकर ओम कुमार गोस्वामी, तेतरडीह निवासी मनीषा कुमारी, तेलाढ़ निवासी श्रीकांत कुमार राय, नगरी निवासी मनोज कुमार शर्मा, अमई निवासी लाला कुमार सिंह, नाढ़ी निवासी केदारनाथ सिंह, कोयल निवासी श्रीमन नारायण राय और नारायणपुर निवासी सचिव कुमार ने अलग-अलग आवेदन देकर गुहार लगायी है। यह भी पढ़ें- भरण पोषण नहीं होने से परेशान फरिया...