भरण-पोषण खर्च नहीं देने पर व्यक्ति को भेजा गया जेल
कोडरमा, जून 1 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम ढाव निवासी एक व्यक्ति को पत्नी को भरण-पोषण खर्च नहीं देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा पत्नी के भरण-पोषण हेतु निर्धारित राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय से वारंट निर्गत होने पर सतगावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवलेश कुमार (35 वर्ष), पिता बनवारी प्रसाद यादव, निवासी ग्राम ढाव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.