भरण पोषण की राशि अदा नहीं करने का अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ, जुलाई 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के भीरा जरलहिया निवासी एवं परिवार न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण पोषण की धनराशि नहीं जमा करने के मामले में वांछित युवक को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि नदवासराय क्षेत्र के भीरा जरलहिया निवासी युवक बबलू का अपनी पत्नी से विवाद के कारण न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर दो में मुकदमा विचाराधीन है। इसी मुकदमे में न्यायालय द्वारा आरोपी की पत्नी के लिए भरण पोषण के लिए मासिक राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन उक्त युवक उस धनराशि को न्यायालय में जमा नहीं कर रहा था। जिसके कारण अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.