चंदौली, अप्रैल 3 -- सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर के निर्देश पर गुरुवार को परिवार न्यायालय के दो बकाएदारों की जमीन कुर्क कर ली गई है। दोनों बकाएदारों के परिवार की ओर से भरण-पोषण का वाद दाखिल किया गया था। न्यायालय की ओर से वसूली का निर्देश जारी हुआ था। बकाया जमा नहीं करने पर 21 दिन में उक्त भूमि को नीलाम कर दिया जायेगा। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के फरसण्ड मोहनपुर गांव निवासी गौरव बाबू पर परिवार न्यायालय का 71,500 रुपये बकाया था। यह वाद उनकी पत्नी प्रतिमा की ओर से दाखिल किया गया था। इसी तरह विशेश्वरपुर मटिहर गांव निवासी रविशंकर पर भी परिवार न्यायालय का 1.83 लाख रुपये बकाया था। इन दोनों बकाएदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई थी। नोटिस की अनदेखी करने पर तहसील प्रशासन ने आरसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) जारी की, जिसे भी बकाएदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.