आगरा, मार्च 9 -- कस्बा भरगैन में शनिवार को हनफी कमेटी के द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कस्बा स्थित फार्म वाली मस्जिद में आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी में रोज़ेदारों ने शिरकत की। इस इफ्तार में रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य पकवानों का इंतज़ाम किया गया था। इफ्तार के वक़्त का ऐलान होते ही सभी रोज़ेदारों ने सुन्नत के मुताबिक खजूर और पानी से अपना रोज़ा इफ्तार किया। इसके बाद तमाम लोगों ने मस्जिद में मगरिब की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद रोज़ेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और सलामती की दुआ मांगी। साथ ही समाज में भाईचारे और मोहब्बत के पैग़ाम को मज़बूत करने की भी दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...