आगरा, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के भरगैन इलाके में सड़क किनारे एक मजदूर मृतावस्था में मिला है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया है। शिनाख्त के बाद परिवारीजन पहुंच गए। मजदूर को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मैदपुर मार्ग पर एक पेड़ के समीप युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के गले में मफलर से फंदा लगा हुआ था, चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी मिलते ही सीओ पटियाली संदीप वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक गुलाब सिंह, फोरेंसिक टीम समेत मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। मृतक की शिनाख्त कस्बा भरगैन के मोहल्ला बीच थोक निवासी 35 वर्षीय ...