अररिया, जुलाई 1 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपकरणों और दवाइयों की चोरी कर ली। विद्यालय परिसर में महज दस दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में एचडब्ल्यूसी में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) अनुपमा कुमारी ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर पहुंचने पर केंद्र का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि अज्ञात चोरों ने रात के दौरान दरवाजे का ताला काटकर चोरी की व...