अररिया, मार्च 8 -- भरगामा, एक संवाददाता पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हो गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन दाखिल किया। ऐसे में दोनों ही पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया। जानकारी के अनुसार कुशमौल पंचायत से पंकज कुमार यादव तथा भरगामा पंचायत से मीनू देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के पहले दिन दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जबकि अंतिम दिन किसी भी अन्य अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया। इसके कारण दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.