अररिया, जून 29 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनों से बिजली रानी की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं । इस बीच रविवार रात के लगभग बारह बजे जो बिजली गायब हुई , इसके बाद सोमवार को करीब तीन बजे बिजली का लोगों को दर्शन हुआ । इस दौरान करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस स्थिति से खासकर मोबाइल धारको को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा । बताया जाता है कि अधिकांश लोगों का न केवल मोबाईल डिस्चार्ज हो गया , बल्कि इंवर्टर आदि भी जवाब दे दिया । मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे बारिश शुरू होते ही अचानक पावर कट हो गया । यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News आंधी-बारिश शुरू होते ही बिजली ठप, शहर से गांव तक संकट इसके बाद पूरी रात बिजली गुल रही । लगभग 15 घंटे बाद सोमवार को दिन के लगभग तीन बजे बिजली सुविधा बहाल हुई ...