अररिया, फरवरी 9 -- भरगामा, एक संवाददाता सोमवार की सुबह भरगामा थाना क्षेत्र होकर बहने वाली छोटी नहर (भरगामा वितरणी) के पश्चिम बांध पर खुटहा गांव के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के खूटहा बैजनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी स्व भूप नारायण मंडल का बेटा संजीत कुमार मंडल के रूप में की गयी। संजीत के पैर, हाथ व सिर पर जख्म के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका को बल मिलता है। मृतक टेंट में मजदूरी करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। संजीत रविवार शाम से गायब था। मृतक संजीत की पत्नी संझा देवी ने बताया कि एक दोस्त के बुलावे पर उनका पति घर से निकला था। देर रात तक नहीं आया तो उनकी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उनका शव मिला। घर व घटना स्थल की दूरी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.