अररिया, मार्च 17 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों ने थाना क्षेत्र के सिमरबनी वार्ड संख्या छह में छापेमारी की। इस दौरान गुलाबचंद साह के पुत्र महेंद्र साह को 13 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर फरार चल रहे तीन वारंटियों को पकड़ा। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पैकपार वार्ड संख्या छह में छापेमारी कर किशोर मंडल के पुत्र प्रहलाद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.