अररिया, अप्रैल 22 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरस्वती समाज सेवा समिति व शुभायतनम विल्डटेक लिमिडेट के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उद्घाटन के मौके पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, इससे न केवल दूसरों की मदद होती है बल्कि स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यह भी पढ़ें- भरगामा में रक्तदान शिविर का आयोजन, यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.