अररिया, अप्रैल 13 -- भरगामा। निज संवाददाता तेज आंधी- बारिश व ओलावृष्टि ने मक्का उत्पादक किसानों की कमर ही तोड़ दी है। मायूस शंकरपुर के किसान खेतों में गिर चुकी मक्का फसल के बीच प्रदर्शन कर रोष जता चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान आशीष सिंह सोलंकी, सरोज सिंह, अनिल सिंह, अनमोल कुमार, गुड्डू सिंह सहित आम दर्दोनों किसान किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में मक्का व गेहूं दोनों फैसले प्रभावित हुई थी। बताया कि मक्का के पौधे जमीन पर गिर गई है। इसमें दाना नहीं भरेगा और भारी नुकसान तय है। किसानों का कहना है कि शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किसानों-बटाईदारों के लिए मुआवजे की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.