भरगामा में पांच अभियुक्त गिरफ्तार
अररिया, मई 10 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना पुलिस ने रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।थाना सूत्रों के अनुसार रघुनाथपुर गोठ से कुर्की-जप्ती मामले के फरार अभियुक्त रंधीर यादव पिता गुलाब यादव, रमेश यादव पिता कुशो यादव एवं मंटू यादव पिता स्व. परमेश्वरी यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में भैयाराम विशनपुर निवासी गजेंद्र यादव पिता स्व. सीताराम यादव एवं मंटू यादव पिता गजेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.