भरगामा में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट में दो मकान ध्वस्त
अररिया, सितम्बर 26 -- अररिया,निज संवाददाता जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय से सटे पश्चिम वार्ड संख्या आठ स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार देर शाम अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए एक भीषण और अप्रत्याशित विस्फोट ने पूरे इलाके को थर्रा दिया। बारूद के जबरदस्त धमाके से आसपास के दो पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि कई सौ मीटर के दायरे में स्थित घरों में भूकंप जैसी तेज कंपन महसूस की गई और खिड़कियों के शीशे तक चटक गए। मलबे की तलाशी के दौरान एक मासूम बच्चे के सिर के क्षत-विक्षत टुकड़े मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना के बाद मुस्लिम टोला में मातम और भारी दहशत का माहौल है。 यह भी पढ़ें- बच्चे के सिर के चिथड़े उड़े, भूकंप सा थर्राया अररिया का भरगामा; पटाखा बनाते समय भीषण धमाकाधमाके की गूंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.