अररिया, अप्रैल 21 -- भरगामा, एक संवाददाता सोमवार को शंकरपुर में कलश यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा में 1001 महिलाएं शामिल हुई। यह भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी थी। कलश यात्रा में महिलाएं लचहा नदी से पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी हनुमान जी ठाकुरबाड़ी, शंकरपुर धाम में आयोजित महायज्ञ स्थल तक पहुंची। विधिवत जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का संचालन अयोध्या धाम के पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज (मौनी बाबा) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीराम कथा का वाचन तथा रात्रि सात बजे से 12 बजे तक रासलीला/रामलीला का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.