अररिया, अप्रैल 18 -- भरगामा ए.सं.। पैकपार के लक्ष्मीनियां टोला में भरगामा प्रखंड संतमत-सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित 12वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। संतमत के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य सत्यप्रकाश जी, स्वामी अनमोलानंद जी, डॉ. निर्मलानंद जी, स्वामी परमानंद जी, स्वामी जयकुमार बाबा समेत अन्य संत-महात्माओं ने अपने प्रवचन, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक विचारों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वामी सत्यप्रकाश बाबा ने अपने संबोधन में मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीवन परमात्मा की अमूल्य देन है, जिसे केवल भोग-विलास में नहीं बल्कि भक्ति, साधना और सेवा में लगाना चाहिए। यह भी पढ़ें- जीवन को भक्ति और साधना में लगाना जरूरी: सत्यप्रकाश बाबा उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.