अररिया, मार्च 7 -- भरगामा, एक संवाददाता पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुशमौल पंचायत से पंकज कुमार यादव व भरगामा पंचायत से मीनू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुशमौल पंचायत और भरगामा पंचायत पैक्स के लिए चुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नामांकन के पहले दिन ही ब्लॉक कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृषि कार्यालय से लेकर ब्लॉक परिसर के मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के समीप तक पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शशिभूषण सुमन, थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.