अररिया, दिसम्बर 29 -- भरगामा। निज संवाददाता रविवार को भी क्षेत्र में ठंड का सितम जारी रहा। दिन में रात जैसा मौसम होने के कारण लोग अपने घर से नहीं निकाल पाए। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं। जरूरी होने पर ही बाजार निकल रहे हैं। हालांकि यह सिलसिला पिछले दो दिनों से है। शनिवार को भी ठंड के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकाल पाए थे। वही रविवार को भी शीतलहर का असर दिखा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा , लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए स्थिति यह है कि कंपकंपाती कड़ाके की ठंड में हर कोई ठिठुर रहा है। खासकर शीतलहर के चलने से समस्या और अधिक बढ़ गई है, जिससे आदमी ही नहीं पशु, पक्षी भी ठंड से व्याकुल है। साथ ही कोहरे के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। बाजार में खरीददारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.