मुरादाबाद, मार्च 28 -- नगर निगम भूमिगत जलाशयों एवं ओवरहैड टैंक की सफाई कराने जा रहा है। 55ओवरहेड टैंक और दो भूमिगत जलाशयों की साफ-सफाई की जाएगी। यह कार्य नगर निगम 30 मार्च से शुरू करने जा रहा है। महीने भर साफ-सफाई का क्रम जारी रहेगा। 30 अप्रैल को कार्य पूरा किया जा सकेगा। इस दौरान संबंधित इलाकों में पेयजल का संकट पैदा होगा। लिहाजा रोस्टर के मुताबिक संबंधित मोहल्ले के लोग पानी को भरकर रखें वरना समस्या सामने आ सकती है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि गोविंद नगर स्थित जलाशय की सफाई का कार्य 30 मार्च को होगा। इसी प्रकार पंडित नगला का भी इसी दिन ओवरहेड साफ होगा। करूला का 31 मार्च, बुद्धिविहार प्रथम का 31 मार्च, बुद्धिविहार द्वितीय का एक अप्रैल, लाइनपार एक अप्रैल, आवंतिका प्रथम का छह अप्रैल, मधुबनी प्रथम सात अप्रैल, रामगंगा विहार प्रथम सा...