गिरडीह, मई 1 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा में गुरुवार को सड़क के किनारे पेड़ गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बरायां निवासी आशीष कुमार मंडल, पिता हीरालाल मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सचिन कुमार वर्मा, पिता नारायण महतो, सौरभ मंडल, पिता सहदेव मंडल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनी गिरने से महिला और किशोरी घायल का कैप्शनघटना का विवरण स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से भरकट्टा से अपने घर जा रहे थे। तभी हाई स्कूल के पास केशोडीह रोड के किनारे पेड़ अचानक से मोटरसाइकिल पर गिर गया। लोगों ने बताया कि शाम में बारिश से पहले तेज आंधी आई थी। उसी दौरान तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था सड़क के किनारे यह पेड़ गिर भी सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.