मोतिहारी, मार्च 22 -- हरसिद्धि, निसं। थाना क्षेत्र उज्जैन लोहियार के हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनके परिवार में दहशत का माहौल है। अपराधियों द्वारा 19 मार्च को रात में आवास पर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने से पूरा परिवार सहम गया है। भय के कारण कामता मिश्र फिलहाल अपनी गायघाट स्थित दुकान पर भी नहीं जा रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके घर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग में शामिल शूटर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। इस मामले में कामता मिश्र ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें शहर के एक ठेकेदार को आरोपित किया गया है। प्रारंभिक चर्चा के अनुसार, यह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.