प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभागार में भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सर्वाधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों, उद्यमियों और फर्मों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भय नहीं उत्साह चाहिए देश को भामाशाह चाहिए। जिस तरह लड़की की शादी में जाकर निमंत्रण देते हैं ठीक उसी प्रकार भामाशाह के कार्यक्रम के लिए व्यापारियों को आमंत्रित करना होगा। जिससे यह कार्यक्रम और भव्य बनाया जा सके। व्यापारी और उद्यमी आधुनिक युग के भामाशाह हैं तथा उनके ईमानदारी से दिए गए कर से देश और प्रदेश का विकास संभव हो रहा है। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर व्यापारियों ने निभाई सेवा की परंपरासमारोह में विशिष्ट अतिथि मंत्री नंदी ने कहा कि...