जमुई, अप्रैल 27 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अभी नवादा उत्पाद चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही व दरोगा द्वारा फिरौती के लिए अपहरण के मामले में गिरफ्तारी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि शनिवार को थाना के डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस के जवानों की करतूत सामने आ गई। तीन होमगार्ड के जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में सोनो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद पुलिस की करतूत परत पर परत खुलती जा रही है। लगातार शराब पकड़े जाने को लेकर उत्पाद पुलिस अपनी पीठ थापा रही थी। अब जब भेद खुलने लगा है तो विभाग में सन्नाटा पसर गया है। जमुई चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन सवार लोगों से पैसा वसूलना इस बार होमगार्ड के जवानों पर भारी पड़ गया। यह भी पढ़ें- चर्चित उत्पाद दरोगा पर भी लग चुका है अवैध उगाही का आरोप वैसे तो शिकायतें लगातार मिलती रही है। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.