गंगापार, अप्रैल 3 -- छोटे भाई की पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने तथा दो चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले जेठ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जेठ के खिलाफ यह लिखापढ़ी भयाऊ की तहरीर पर दर्ज की गई। कोतवाल ने बताया कि महिला के बताने के मुताबिक सप्ताह भर पहले अखरी शाहपुर गांव में किसी बात को लेकर भयाऊ व जेठ में विवाद हो गया था, इस झगड़े जेठ लाल प्रताप बिन्द ने अपने छोटे भाई की पत्नी अमृता बिन्द को गाली-गलौज करते हुए मारपीटा था, मकान के सामने खड़े दो चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...