मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि साल 2005 से पहले मुंगेर समेत पूरा बिहार भय और आतंक के साये में जीता था। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज लोग रात के 2 बजे भी बिना किसी डर के घूम सकते हैं। नीतीश कुमार ने मुंगेर को न केवल भयमुक्त किया, बल्कि इसे वानिकी महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी सौगातें देकर शिक्षा का केंद्र बना दिया है।मंत्री ने मुख्यमंत्री को 'शिल्पकार' और 'विकास पुरुष' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुंगेर में पीने के पानी की गंभीर समस्या को करोड़ों की योजनाओं से दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.