भयंकर गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय घटाने की मांग
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार से खुले परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चिंता जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की छुट्टी दोपहर 2 बजे के बजाय 12:30 बजे करने की मांग की। शिक्षक संघ का कहना है कि वर्तमान में जिले में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश विद्यालयों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में रोकना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- भयंकर गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय घटाने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे बच्चों के बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.