बरेली, अप्रैल 4 -- भमोरा, संवाददाता। जनपद में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने भमोरा ब्लाक क्षेत्र में भूमि का सर्वे कराया। उनके साथ एसडीएम आंवला विदुषी सिंह भी मौजूद रहीं।उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा प्रदेश में बरेली सहित 16 जिलों में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के पत्र पर डीएम और एसडीएम ने कई जमीनों को चिह्नित किया है। शुक्रवार को डीएम, एडीएम-ई, एसडीएम ने बरेली-कासगंज रेलवे लाइन से पश्चिम दिशा में भमोरा, पखुर्नी, कुडढा, मकरंदपुर ताराचंद, भीकमपुर, हजरतपुर, मटकी चांदपुर सहित दस गांवों की जमीन चिह्नित कर एक मैप तैयार किया है। डीएम ने पखुर्नी और कुडढा की जमीन का निरीक्षण कर एसडीएम से रिपोर्ट लखनऊ भेजने को कहा है। औद्योगिक गलियारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.