बरेली, जुलाई 29 -- भमोरा संवाददाता। पुलिस तथा एएनएफटी टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उससे पांच किलो अफीम बरामद की है। तस्कर को जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी, एएनएफटी के उप निरीक्षक विकास यादव, सिपाही अंकित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात देवचरा से अलीगंज जाने वाले रोड पर रम्पुरा रेलवे अंडरपास के समीप एक नीले रंग की स्कूटी पर आये युवक को बंदी बनाया है, तलाशी में पांच किलो अफीम बरामद हुई है। उसने अपना नाम मुकुल शर्मा निवासी सिरसवा थाना बिनावर बताया है। उसका कहना है कि उसे कासगंज में झारखंड के एक व्यक्ति ने यह अफीम दी थी, जिसे वह पंजाब के व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने तस्कर से बरामद पांच किलो अफीम की अंतरराष्ट्रीय ...