बरेली, मार्च 30 -- भमोरा में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पूरे शरीर पर चोटों के निशान बरेली, मुख्य संवाददाता। भमोरा थाना क्षेत्र में एक खेत में दिव्यांग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सेंधा-श्योराजपुर मार्ग किनारे सिपट्टर सिंह के खेत में नलकूप के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भमोरा थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक दोनों पैरों से दिव्यांग है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि...