बरेली, मार्च 24 -- आठ माह की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुरालियों ने एक लाख रुपए, सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि जुलाई 2024 को बदायूं के मूसाझाग के गांव मान सिंह नगला निवासी पुष्पेन्द्र से उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि बीते दिनों वह गर्भवती थी और सास के भड़काने पर पति ने उसकी पिटाई की तो बच्चा पेट में ही मर गया था। इसके बाद भी ससुराली एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित करते रहे और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.