बरेली, अप्रैल 13 -- भमोरा में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। 10 गांवों की करीब एक हजार हेक्टेयर जगह इसके लिए चयनित की गई है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर किए गए सर्वे और निरीक्षण के बाद प्रशासन ने चिह्नित भूमि की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के निर्देशों के तहत यहां औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। प्रदेश में बरेली समेत 16 जिलों में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर (कटछउ) विकसित करने की योजना है। इसी के तहत आंवला तहसील के भमोरा ब्लॉक क्षेत्र के 10 गांवों में 1004.985 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें श्रेणी-1 की 932.956 हेक्टेयर, श्रेणी-5 की 11.956 हेक्टेयर और श्रेणी-6 की 60.073 हेक्टेयर भूमि शामिल है। बीते दिनों डीएम अविनाश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.