भमोरा मार्ग पर सड़क हादसे में दो घायल
बरेली, मई 18 -- आंवला। बरेली के मोहल्ला सतीपुर थाना बारादरी निवासी प्रेम कुमार अपने टेंपो से मनौना धाम से वापस आ रहे थे। उनके टेंपो में कानपुर के थाना महाराजपुर निवासी रमेश कुमार बैठे हुए थे। टेंपो जैसे ही आंवला से भमोरा मार्ग पर निधि पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टेंपो को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टेंपो चालक और उसमें बैठी सवारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अलग- अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो रेफर यह भी पढ़ें- बेकाबू टेम्पो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, लखनऊ रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.