भभू ने भैसूर पर फेंका गरम पानी, भैसूर जख्मी ,एफआईआर दर्ज
गया, सितम्बर 20 -- गेहलौर थाना क्षेत्र के राजवाड़ा खुर्द गांव में शुक्रवार को कपड़े पहनने को लेकर हुए विवाद में रिश्ते की भाभू ने भैसुर पर गर्म पानी फेंक दिया। घटना में कमलेश शर्मा जख्मी हो गए। उनका इलाज गेहलौर स्थित दशरथ मांझी अस्पताल में कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पीड़ित कमलेश शर्मा ने बताया कि गांव की निर्जली देवी रास्ते के कुएं के पास बैठी थीं। उन्होंने महिला से गांव की बहू होने के कारण रास्ते पर नाइटी पहनकर नहीं बैठने को कहा। इस पर निर्जली देवी ने उन्हें वहीं बैठकर दिखाने की बात कही। कमलेश के अनुसार, वह इसे मजाक समझकर वहीं बैठ गए। कुछ देर बाद महिला घर से गर्म पानी लेकर आई और उनके शरीर पर डाल दिया। इससे वह जख्मी हो गए। घटना के बाद कमलेश ने गेहलौर थाने में एफआईआर दर्ज कर निर्जली दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.