भभुआ, जून 27 -- फिलीपींस में प्रशिक्षण पूरा कर हासिल किया कमर्शियल पायलट लाइसेंस भभुआ के युवाओं के लिए बने प्रेरणा, परिवार और शहर में खुशी का माहौल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड 10 स्थित छावनी मोहल्ला के रुस्तम मोइन ने कमर्शियल पायलट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। वह मोहम्मद मोइनुद्दीन के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भभुआ से ही पूरी की। यह भी पढ़ें- भभुआ शहर के रुस्तम मोइन बने कमर्शियल पायलटप्रशिक्षण की प्रक्रिया मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली गए। इसके बाद पायलट बनने का सपना साकार करने के लिए फिलीपींस पहुंच...