भभुआ, अप्रैल 29 -- पेज चार की खबर भभुआ में सोलर मेला, पीएम सूर्य घर योजना को मिली रफ्तार ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन व सस्ती ऋण सुविधा से उपभोक्ताओं में उत्साह हरित ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता जिला भभुआ, नगर संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल पर गति देने के लिए भभुआ में सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया गया।

सोलर मेला का आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और योजना की जानकारी लेकर मौके पर ही पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने मेले का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। मेले में तकनीकी विशेषज्ञों ने सोलर पैनल की स्थापना, लागत...