भभुआ, मार्च 24 -- बोले भभुआ, भभुआ में जाम और अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था बाईपास निर्माण ठप, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रोज लग रहा जाम एंबुलेंस फंसने से बढ़ी चिंता, आम जनजीवन और व्यापार दोनों प्रभावित भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ शहर में लगातार बढ़ते जाम और अतिक्रमण की समस्या ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। बाईपास सड़क का निर्माण कार्य ठप होने से शहर के अंदरूनी मार्गों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। हालात यह हैं कि देवीजी चौक, जयप्रकाश चौक, पटेल चौक और बिजली कॉलोनी रोड पर प्रतिदिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब कार्यालय, स्कूल और बाजार खुलने-बंद होने के दौरान सड़कों पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण वाहन रेंगते हुए चलते नजर आते हैं। सबसे गंभीर स्थिति तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.