भभुआ और सासाराम के बीच बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम फोरलेन से जुड़ेगा; सम्राट चौधरी का ऐलान
संजय क्रांति, जून 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वाराणसी और गयाजी के बीच में कोई एयरपोर्ट नहीं है। इसलिए सासाराम और भभुआ के मध्य नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। सीएम ने मां मुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना करने और सहयोग शिविर का जायजा लेने के बाद मंगलवार को भभुआ में पर्यटन धर्मशाला के पास आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की। सम्राट ने कहा कि पिछली बार जब वह नीतीश कुमार के साथ आए थे, तभी मां मुंडेश्वरी के समक्ष कैमूर के विकास का संकल्प लिया था और आज मां के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपनों को साकार करने की कामना की है। चैनपुर विधायक एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बरसात बाद मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे निर्माण का शिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.