बक्सर, मई 29 -- चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिट्टी की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुफस्सिल पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और मिट्टी काटने वाली डली मशीन को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की रात में भभुअर गांव में स्थित पोखरा से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किये जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंच कर एक ट्रैक्टर और मिट्टी काटने वाली डली मशीन को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए जेसीबी मशीन के साथ अवैध खनन करने वाले भाग गये। यह भी पढ़ें- भभुअर में अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर व डली मशीन जब्त इस मामले में खनन निरीक्षक प्रकाश कुमार ने मुफस्सिल थाना में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया ...