भभीसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन घायल
शामली, अगस्त 12 -- थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को क्षेत्र के गांव भभीसा में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में गांव आट्टा निवासी वीरेंद्र का पुत्र रोहित, गांव सुनना निवासी सावन और रणवीर का 12 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.