झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी, संवाददाता। अप्रैल चौथे सप्ताह में सूरज का सितम ढाने लगा है। शनिवार अधिकतम ताप 44 डिग्री पहुंच गया। भरी दुपहरी हीटवेट, सूरज की तपिश और टनटनाती धूप के मेल ने सड़कों से रौनक छीन ली। रानी का शहर झांसी झुलस उठा। बाजारों से लेकर घरों में सन्नाटा पसरा रहा तो याहरी घरों में कैद रहे। गली-मोहल्ले वीरानी में खो गए। आंकड़ों पर गौर करें तो 10 सालों में 25 अपैल सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस तरह की गर्मी साल 2021 और 22 में पड़ी थी। उस साल भी इस तारीख को अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- तीन साल बाद इतना तपा रहा कई शहरों में अप्रैल साल 2018 में अधिकतम पारा 43 डिग्री ही दर्ज हुआ था। बीते साल इस तारीख को अधिकतम पारा 41 डिग्री तक पहुंचा था। शनिवार सुबह 5.45 बजे सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने शहर पर चढ़ाई की...