कोलकाता, अप्रैल 9 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर सीट से लड़ रही हैं। कोलकाता की यह सीट बाहरी वोटरों और गैर-बांग्ला भाषी लोगों की भी अच्छी खासी संख्या होने के चलते जानी जाती है। यहां से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी भी उतर गए हैं, जिन्होंने 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ नंदीग्राम से हरा दिया था। इस बार वह भबानीपुर ही आ गए हैं ताकि सीएम ममता को सीधी चुनौती दी जा सके। इस बीच नंदीग्राम विधानसभा सीट में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या ही करीब 25 फीसदी कम हो गई है। SIR से पहले यहां कुल 2 लाख 6 हजार मतदाता थे। इनमें से 51 हजार नाम हट गए हैं। इसके चलते चर्चा है कि आखिर SIR का फायदा इस बार किसे मिलेगा? अब तक मिली जानकारी के अनुसार SIR में जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनमें से 23 फीसदी मुसलमान हैं। इसके अलावा 76 फीसदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.