शामली, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार पर जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। गांव भनेड़ा निवासी नवीन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बताया कि किसी कार्य से एलम जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोग जेसीबी से अवैध रूप से नलकूप को दबाकर पानी निकालने का काम कर रहे थे। नवीन ने जेसीबी को रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो मौके पर मौजूद चार लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी प्रशांत, नागेंद्र, प्रदीप और सीतमपाल ने पीड़ित नवीन के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।...