बिजनौर, मई 14 -- भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने भनेड़ा टोल पर पहुंचकर यूनियन के कार्यकर्ताओं के वाहनो को पास करने को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद समाधान हो गया। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भनेड़ा टोल पर पहुंचे और टोल कर्मियों से भेंट की। पिछले कुछ दिनों से गाड़ियों को पास करने में असमर्थता जताने के कारण भाकियू महात्मा टिकैत जिला बिजनौर के जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, जिला महासचिव विकास चौधरी, जिला प्रभारी जगबीर चौधरी, प्रवक्ता पुष्पेंद्र चौधरी ,जिला संगठन मंत्री कपिल चौधरी, शहजाद मलिक ,आलम अंसारी और तहसील अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने टोल मैनेजर की अनुपस्थिति में असिस्टेंट असजद तोमर से वार्ता करके समाधान कराया। यह भी पढ़ें- भाकियू (तोमर) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञा...