शामली, फरवरी 19 -- जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र से गमी में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। भनेड़ा के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दुधाधारी निवासी रहीशु पुत्र हब्बीब अपने पुत्र इमरान के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद बागपत के गांव रमाला में गमी में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह भनेड़ा के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.