मैनपुरी, मई 18 -- क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया में चल रहे सात दिवसीय मिलिकिया प्रीमियर लीग का सोमवार को शुभारंभ हो गया। समाजसेवी डॉ तालेराम वर्मा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। उदघाटन मैच में भनऊ की टीम ने बरधनिया को 54 रनों से हराकर मैच जीत लिया। उदघाटन मैच में भनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भनऊ की टीम ने 154 रन बनाए। कप्तान देव ने 41, मोहित ने 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरधनिया की टीम 103 रन पर ही सिमट गई। बरधनिया की ओर से सुमित ने 32, अमन ने 21, जोगेंद्र ने 18 रन बनाए। अंपायरिंग मंगल सिंह और विपिन ने मैच का आंखों देखा हाल कौशलेंद्र राजपूतने सुनाया। इससे पहले उदघाटन करते हुए समाजसेवी तालेराम वर्मा ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खिलाड़ि...