चतरा, सितम्बर 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी भद्रकाली मंदिर परिसर के महोत्सव स्थल में आगामी 10 अक्टूबर को विराट शिव महोत्सव के आयोजन को भव्य विशाल पांडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की विधि व्यवस्था के लिए मुख्य रूप से चतरा से अखिलेश प्रसाद, एसके कौशल, औरंगाबाद से शिवपूजन सिंह, गया से यशवीर, अरवल से सेठ जी, अमरजीत सिंह समेत अन्य शिव शिष्य लगे हुए हैं। शिव शिष्य परिवारों ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को भद्रकाली मंदिर परिसर में विराट शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । जिसमें झारखंड बिहार बंगाल छत्तीसगढ़ से लगभग 50 हजार की संख्या में परिवार शामिल होंगे । महोत्सव के दौरान पेयजल , शौचालय, मेडिकल टीम समेत और व्यवस्था दुरुस्त रहेगी । शिव गुरु महोत्सव में शिव शिष्य परिवार के संस्थापक, दिवंगत साहब श्री हरिंद्रानंद जी के परिवार को आमंत्रित ...