चतरा, मार्च 22 -- इटखोरी प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आगामी 24 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में झारखंड के अलावा बिहार, उड़ीसा, बंगाल और उत्तरप्रदेश के विद्वानों का जमावड़ा लगेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने कहा कि कार्यशाला की पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है साथ ही साथ, झारखंड और बिहार के महाविद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...