चतरा, फरवरी 26 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की।कार्यक्रम का प्रारंभ ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबी 2,उच्च विद्यालय इटखोरी के सेवानिवृत शिक्षक राधा कुमार पाण्डेय, विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध योगगुरु सन्यासी शंकर चंद्रवंशी, तथा दंत चिकित्सक विकास कुमार , प्राचार्य एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राधा कुमार पांडेय ने खेल कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है । अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के द्वारा छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.